यह पेज दिखाता है कि कुबेरनेटेस API तक पहुंचने के लिए HTTP प्रॉक्सी का उपयोग कैसे करें।
आपको कुबरनेट्स क्लस्टर की ज़रूरत पड़ेगी और क्यूब सीटीएल कमांड लाइन साधन को समनुरूप करना होगा ताकि वो आपके क्लस्टर के साथ संवाद कर सकें। हमारी सलाह है की इस टुटोरिअल को क्लस्टर में रन करने के लिए कम से कम दो नोड का इस्तेमाल करे जो कि कंट्रोल प्लेन होस्ट के तरह ना एक्ट करे। अगर आपके पास पहले से क्लस्टर नही है, आप minikube की मदद से वह बना सकते है या आप नीचे दिए हुए इन दो कुबरनेट्स प्लेग्राउंड का इस्तेमाल कर सकते हैं:
संस्करण की जांच करने के लिए, लिखें kubectl version.
यदि आपके क्लस्टर में पहले से कोई एप्लिकेशन नहीं चल रहा है, तो इस कमांड को दर्ज करके एक Hello world एप्लिकेशन शुरू करें:
kubectl create deployment hello-app --image=gcr.io/google-samples/hello-app:2.0 --port=8080
यह कमांड कुबेरनेटेस API सर्वर के लिए एक प्रॉक्सी शुरू करता है:
kubectl proxy --port=8080
जब प्रॉक्सी सर्वर चल रहा हो, तो आप curl, wget, या ब्राउज़र का उपयोग करके API का अन्वेषण कर सकते हैं।
API संस्करण प्राप्त करें:
curl http://localhost:8080/api/
आउटपुट इस तरह दिखना चाहिए:
{
"kind": "APIVersions",
"versions": [
"v1"
],
"serverAddressByClientCIDRs": [
{
"clientCIDR": "0.0.0.0/0",
"serverAddress": "10.0.2.15:8443"
}
]
}
पॉड्स की सूची प्राप्त करें:
curl http://localhost:8080/api/v1/namespaces/default/pods
आउटपुट इस तरह दिखना चाहिए:
{
"kind": "PodList",
"apiVersion": "v1",
"metadata": {
"resourceVersion": "33074"
},
"items": [
{
"metadata": {
"name": "kubernetes-bootcamp-2321272333-ix8pt",
"generateName": "kubernetes-bootcamp-2321272333-",
"namespace": "default",
"uid": "ba21457c-6b1d-11e6-85f7-1ef9f1dab92b",
"resourceVersion": "33003",
"creationTimestamp": "2016-08-25T23:43:30Z",
"labels": {
"pod-template-hash": "2321272333",
"run": "kubernetes-bootcamp"
},
...
}
kubectl proxy के बारे में और जानें।